सीवान: नदी में बहे बुजुर्ग का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Author Umashankar ram|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

उपस्थिति अंचलाधिकारी व मुखिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र में नदी की तेज धार में बहकर लापता हुए 60 वर्षीय उमा सहनी का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चला है। SDRF की टीम लगातार तलाश कर रही है, लेकिन जलकुंभी और तेज बहाव बाधा बन रहे हैं।

विज्ञापन

Siwan News: एमएच नगर थाना क्षेत्र के बसंत नगर गांव में नदी की तेज धारा में बहकर लापता हुए 60 वर्षीय उमा सहनी का तीसरे दिन रविवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका. लगातार तीन दिनों से तलाश जारी रहने के बावजूद सफलता नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

छह घंटे तक चला सर्च अभियान . तीन किलोमीटर क्षेत्र में की गई तलाश

घटना के दूसरे दिन शनिवार को गोपालगंज से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने अंचलाधिकारी पूनम दीक्षित, स्थानीय पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दो मोटरबोट के सहारे करीब छह घंटे तक सघन सर्च अभियान चलाया. टीम ने दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक घटनास्थल से लालनचक गांव तक लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में विशेष तकनीक के माध्यम से नदी की गहन तलाशी ली, लेकिन लापता बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल सका.

जलकुंभी और तेज बहाव बनी चुनौती

एसडीआरएफ के प्रभारी जैनुल हसन ने बताया कि नदी में जलकुंभी की अधिकता और तेज बहाव के कारण सर्च अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद हर संभावित स्थान पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

नाव निकालने के दौरान बह गए थे उमा सहनी

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बसंत नगर निवासी उमा सहनी नदी किनारे पानी में डूबी अपनी नाव को जलकुंभी हटाकर निकालने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज धारा में बह गए. घटना के दिन ग्रामीणों ने भी करीब तीन किलोमीटर तक नदी से जलकुंभी हटाकर तथा जाल डालकर काफी देर तक उनकी तलाश की थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका.

लगातार तीन दिनों से खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर अंचलाधिकारी पूनम दीक्षित, मुखिया इम्तियाज अहमद, अनंत सहनी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:  किस्तों में टूट रही है प्रशांत किशोर की पार्टी, बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के तीन और नेता बीजेपी में शामिल



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन