साइबर कैफे में जान बचाने घुसा व्यवसायी, पीछे पहुंचे हमलावरों ने चाकू मारकर 4 लाख और चेन लूटी

Updated:
विज्ञापन

जख्मी कुशल कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखनौरा गांव में एक मुर्गी फार्म व्यवसायी पर जानलेवा हमला हुआ. चार लाख रुपये और सोने की चेन लूटने के लिए हमलावर साइबर कैफे में घुस गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

विज्ञापन

Siwan Businessman Attack: लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव की सब्जी मंडी के समीप मंगलवार की शाम एक मुर्गी फार्म व्यवसायी को चाकू मारकर जख्मी करने और उसके पास से चार लाख रुपये व सोने की चेन लूट लेने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घायल व्यवसायी की पहचान लखनौरा गांव निवासी राजू प्रसाद के पुत्र कुशल कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

कुशल कुमार के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे वह चार लाख रुपये लेकर साइकिल से सीएसपी में जमा करने जा रहा था. इसी दौरान लखनौरा गांव की सब्जी मंडी के समीप कुछ हमलावरों ने उसे घेर लिया. खतरा महसूस होने पर वह बचने के लिए पास स्थित एक साइबर कैफे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया.

दरवाजा तोड़कर साइबर कैफे में घुसे हमलावर

घायल व्यवसायी का आरोप है कि हमलावर उसका पीछा करते हुए साइबर कैफे तक पहुंचे. इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये और उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में कुशल कुमार जख्मी हो गया.

कुशल कुमार के मुताबिक, हमलावर उसके पास रखे चार लाख रुपये और गले में पहनी सोने की चेन लेकर फरार हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए बसंतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा वारदात का राज

जिस साइबर कैफे में व्यवसायी के साथ घटना हुई, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद होने की बात सामने आ रही है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस घायल व्यवसायी के बयान, सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

एसपी बोले- आरोपी की पहचान हुई, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

सीवान के एसपी भारत सोनी ने बताया कि लखनौरा सब्जी मंडी में कुशल कुमार को चाकू मारकर जख्मी करने की सूचना मिलते ही एसडीपीओ महाराजगंज और थानाध्यक्ष तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

एसपी ने बताया कि घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एफएसएल टीम से करायी गयी और आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये हैं. पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है.

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस की जांच और गिरफ्तारी के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन