सीवान में अपराधियों के हमले में घायल स्वर्ण व्यवसायी की मौत, लूट का विरोध करने पर मारी थी चाकू

Updated:
विज्ञापन

मृत व्यवसायी की तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में दिनदहाड़े लूट के प्रयास का विरोध करना एक स्वर्ण व्यवसायी को महंगा पड़ गया. गोली लगने से घायल दिलीप वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस फरार अपराधियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Siwan Loot News: दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट के प्रयास के दौरान गोली और चाकू से घायल स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, व्यवसायी की मौत की खबर से टड़वा चट्टी बाजार सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

हथियार के बल पर दुकान में लूट का प्रयास

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दो बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी टड़वा चट्टी बाजार स्थित नीरज आभूषण दुकान पर पहुंचे थे. आरोप है कि अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान में लूटपाट का प्रयास किया.

इसी दौरान स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा ने इसका विरोध किया. बताया जाता है कि विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और फायरिंग की. गोली लगने से दिलीप वर्मा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.

भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भागने लगे. बताया जाता है कि भागने के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड फायरिंग भी की गयी. हालांकि, आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए भाग रहे दो आरोपितों को पकड़ लिया.

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों आरोपितों की पिटाई कर उन्हें एक दुकान में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया.

गंभीर हालत में देवरिया ले गये थे परिजन

गोली लगने से घायल दिलीप वर्मा को तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गये.

वहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. व्यवसायी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया.

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना में शामिल फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पकड़े गये आरोपितों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Also Read: महंगी गाड़ियां, बंगला, 16 जमीनें और लाखों के फंड्स, BDO आनंद विभूति के ठिकाने पर EOU की रेड में क्या-क्या मिला?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन