एससी-एसटी थाना पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी को किया गया नोटिस

इश्तेहार लगाते पुलिसकर्मी
Siwan News : मारपीट मामले में फरार टुनटुन कुमार सिंह पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू, अगला कदम कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
सीवान से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Siwan News : एससी एसटी थाना पुलिस ने भूमि विवाद में मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के घर इश्तेहार छिपकाया गया है,और परिजनो को जल्द से जल्द हाजिर होने की बात कही है. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि 2026 में मारपीट के मामले में कांड संख्या 05/26 दर्ज किया गया था.जिसके बाद से ही आरोपी जीबी नगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव निवासी प्रेम सागर सिंह के पुत्र टुनु उर्फ टुनटुन कुमार सिंह फरार चल रहा है. पुलिस ने कई बार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की लेकिन आरोपी अब तक फरार चल रहा है.
फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा, 15 दिन में हाजिर नहीं हुआ तो होगी कुर्की
इधर तकरीबन पांच महीने बितने को जा रहा है और पुलिस उसके पीछे लगी हुई है. इसके बावजूद भी उसी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. जिसके बाद केस आईओ प्रियंका कुमारी ने आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाने के लिए कोर्ट में आवेदन दाखिल किया था .जहां कोर्ट के निर्देश के बाद आरोपी टुनटुन कुमार सिंह के घर इस्तेहार चिपकाया गया है. वही केस की आईओ द्वारा परिजनो को यह भी कहा गया है कि जल्द से जल्द आरोपी को हाजिर करा दो नही तो कोर्ट के दूसरी निर्देश आने के बाद कुर्की किया जाएगा. इश्तेहार चिपकाने के बाद परिजनों को 15 का समय दिया गया है .यदि 15 दिन के अंदर आरोपी हाजिर नहीं होता है तो पुलिस कुर्की का कार्यवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










