सीवान के पीएम श्री विद्यालयों की गुणवत्ता जांचने पहुंची राज्य स्तरीय टीम, टीम ने तैयार की विस्तृत रिपोर्ट

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 14 Jun 2026 5:57 PM

विज्ञापन

गांधी स्मारक उच्च विद्यालय स्ह इंटर कॉलेज लहेजी की जांच के दौरान पदाधिकारी

Siwan News : सीवान के 25 पीएम श्री विद्यालयों का हुआ मूल्यांकन, टीम ने भेजी ऑनलाइन रिपोर्ट.

विज्ञापन

सीवान से मनीष गिरि की रिपोर्ट
Siwan News : भारत सरकार के निर्देश पर पटना से पहुंची दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने जिला स्तर पर पीएम श्री के तहत चयनित 25विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि टीम द्वारा उसी वक्त भारत सरकार को ऑनलाइन रिपोर्ट की गयी. पटना से पहुंची राज्य स्तरीय टीम में माध्यमिक शिक्षा के विशेष निर्देशक सच्चेद्र कुमार व बिहार शिक्षा परिेयोजना परिषद के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार तरूण शामिल रहे. विद्यालयों के निरीक्षण का यह सिलसिला 12 से लेकर 13 जून तक चला.

राज्य स्तर पर 836 विद्यालयों की हुई जांच

डीपीओ जय कुमार ने बताया कि सूबे में पीएम श्री विद्यालयों के गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए 12 व 13 जून को राज्य स्तरीय निरीक्षण अभियान चलाया गया. जहां राज्य स्तर पर सभी 836 पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण राज्य के नामित समीक्षकों द्वारा किया गया. जिसमें सीवान में चयनित 25 विद्यालय भी शामिल था. बतौर डीपीओ शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण हुआ. बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, नवाचारों तथा पीएम श्री योजना के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी. निरीक्षण के दौरान विद्यालय पूरी तरह संचालित रहें और सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गण्. साथ ही विद्यालयों को स्वच्छता, उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था और अन्य मानकों की जांच की गयी.

इन बिंदुओं पर की गयी जांच

भारत सरकार के निर्देश पर हुई जांच में शैक्षणिक गतिविधियां, आधारभूत संरचना और छात्र-छात्राओं की संख्या, उनकी उपस्थिति, शिक्षकों की संख्या, भौतिक संसाधनों की उपलब्धता आदि का मूल्यांकन किया गया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचनाओं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, अभिलेखों के संधारण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई. निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने विद्यालय परिसर के बरामदे, चहारदीवारी, खेल मैदान, वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, प्रयोगशाला, आइसीटी लैब, संगीत कक्ष और उपस्कर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया. उन्होंने साफ-सफाई, रंग-रोगन और रख रखाव की स्थिति का भी जायजा लिया और प्रधानाध्यापक और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

प्रधानाध्यापकों ने वर्तमान स्थिति से कराया अवगत

निरीक्षण के उपरांत पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को विभागीय मानकों के अनुरूप सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा आवश्यक सुविधाओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. हालांकि इस दौरान प्रधानाध्यापकों द्वारा टीम को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया. बड़हिरया प्रखंड स्थित पीएम श्री भुवनेश्वर-फतेह आलम हाइ स्कूल सह इंटर कॉलेज बाबूहाता के प्रधानाध्यापक आश मोहम्मद बैठा ने पदाधिकारियों को वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण पर्याप्त कक्षाओं का अभाव है कई विद्यार्थियों को बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है. साथ ही, उपस्करों की कमी की बात कहीं. उन्होंने अतिरिक्त कक्ष निर्माण, चहारदीवारी और अन्य आवश्यक संसाधनों की जरूरत पर भी ध्यान दिलाया. इस पर डीपीओ, समग्र शिक्षा जय कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 100 जोड़ी बेंच की व्यवस्था करा देने का आश्वासन देते हुए पहल शुरु कर दी. मौके पर डीपीओ जय कुमार सहित गुणवत्ता शिक्षा के संभाग प्रभारी हरिश कुमार, दो तकनीकी सहायक, उप लेखा पदाधिकारी पंकज कुमार, अजय कुमार पंडित, विक्की कुमार व अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे.

जिला स्तर पर ये हैं चयनित विद्यालय

पीएम श्री का दर्जा प्राप्त स्कूल हाईस्कूल आंदर, बीफए हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज बड़हरिया, जीएम हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज बड़हरिया, हाईस्कूल बसन्तपुर, हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज माघर, द्रोणाचार्य हाई स्कूल दरौली, हाईस्कूल हरसर धनौती, गुंजेश्वरी हाईस्कूल रुकुन्दीपुर, बाबा बालनाथ हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज चिताखाल, सीबी हाईस्कूल हसनपुरा, गांधी स्मारक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज लहेजी, जीडीके हाईस्कूल रसीदचक, हाई स्कूल किशुनपुरा लकड़ी नवीगंज, आद्या हाई स्कूल पटेरही महराजगंज, हरिराम हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज मैरवा, कॉआपरेटिव हाई स्कूल नवतन, एएएसडी हाईस्कूल बड़कागांव पचरुखी, जीएसवीएम हाईस्कूल पचरुखी, जीएम हाईस्कूल आदमपुर, हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज राजपुर, हरेराम ब्रह्मचारी हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज सिसवन, हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज सिसवन, आर्य कन्या हाई स्कूल सीवान, धज्जु सिंह हाईस्कूल भरथुई गढ़, दुर्गा उच्च विद्यालय मंदिर हाईस्कूल विष्णुपुरा शामिल हैं.

क्या कहते हैँ डीपीओ

भारत सरकार के निर्देश पर पटना से पहुंची दो सदस्यीय टीम द्वारा पीएम श्री विद्यालयों की जांच की गयी. उपलब्ध संसाधन सहित अन्य बिंदुओं की गहन समीक्षा की गयी. जहां मानक के अनुरूप कमियां पायी गयी है, उसको तत्काल पुरा किया जायेगा. जय कुमार, डीपीओ, समग्र शिक्षा.

Also Read : अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के बीच सीवान स्टेशन पर विशेष व्यवस्था, रेलवे प्रशासन ने संभाली कमान

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन