Siwan Loot: सिवान में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बिहार पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती

भागते अपराधी
Siwan Loot: सिवान के टारी बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने कृष्णा ज्वेलर्स से लाखों का गहना लूट लिया. भागते समय उन्होंने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी. एक बदमाश पुलिस के हाथ लगा है, जबकि बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
Siwan Loot, अरविंद कुमार सिंह: सिवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार में दिन में ही अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान को लूट लिया. बदमाशों ने कृष्णा ज्वेलर्स नाम की दुकान से गहने लूटे. लूट के बाद जब वे भाग रहे थे तो उन्होंने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. इस फायरिंग का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है, जिसमें बदमाशों को माल ले जाते और गोलियां चलाते साफ देखा जा सकता है.
नई सरकार के गठन के बाद गृह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि बिहार से अपराधियों को हर हाल में भागना ही होगा. किसी भी हाल में उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. क्राइम पर जीरो टोलेरेंस की नीति के तहत कार्रवाई होगी. उनके इस बयान के कुछ ही दिन बाद गुरुवार को सिवान में इतनी बड़ी लूट की घटना हो गई.
नुकसान का हिसाब लगा रहे दुकानदार
पहली जानकारी के मुताबिक, करीब 15 लाख रुपये के गहने लूटे गए हैं. दुकानदार ने बताया कि सही नुकसान का हिसाब अभी लगाया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही सिवान के SP मनोज तिवारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की. पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. SP ने कहा कि बाकी बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और किसी को छोड़ा नहीं जाएगा.
छापेमारी जारी
इस लूट से इलाके में डर का माहौल बन गया है. टारी बाजार की दुकानों पर इसका असर दिख रहा है. दिनदहाड़े हुई फायरिंग और लूट ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस इस मामले का तुरंत खुलासा करे.
पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और वायरल वीडियो की मदद से बाकी अपराधियों की पहचान की जा रही है. अब देखना यह है कि पुलिस कितनी जल्दी इस मामले को सुलझाकर सभी बदमाशों को पकड़ पाती है.
इसे भी पढ़ें: पुश्तैनी जमीन की खरीद-फरोख्त में अब जमाबंदी जरूरी नहीं, नियम हटने से म्यूटेशन भी आसानी से होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










