दिल्ली बम विस्फोट के बाद सीवान जंक्शन पर बढ़ी चौकसी
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 11 Nov 2025 9:06 PM
दिल्ली में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद रेलवे पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी क्रम में सोमवार की रात्रि से ही सीवान जंक्शन पर सुरक्षा के मद्देनज़र आरपीएफ, आरपीएसएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया है.
प्रतिनिधि, सीवान. दिल्ली में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद रेलवे पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी क्रम में सोमवार की रात्रि से ही सीवान जंक्शन पर सुरक्षा के मद्देनज़र आरपीएफ, आरपीएसएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया है. चेकिंग अभियान के तहत स्टेशन परिसर में की गई, जिसमें प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आरक्षण काउंटर, वेटिंग हॉल, पार्सल कार्यालय, मोटरसाइकिल व चारपहिया स्टैंड और फुट ओवरब्रिज को खंगाला गया. सुरक्षा बलों ने स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों के कोचों, यात्रियों के सामान तथा गाड़ी संख्या 04313 की भी गहन जांच की. जांच के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं पाया गया. इस दौरान आने-जाने वाली सभी ट्रेनों को सावधानीपूर्वक निरीक्षण के बाद सकुशल रवाना किया गया. आरपीएफ निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली की घटना को देखते हुए रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दें.रेल प्रशासन ने कहा कि ऐसी संयुक्त चेकिंग समय-समय पर जारी रहेगी ताकि यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके . रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलायी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










