सीवान के सभी सरकारी स्कूलों में अनिवार्य होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, शिक्षा विभाग का निर्देश
Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी विद्यालयों में समारोह का आयोजन अनिवार्य कर दिया है. इस निर्देश के अनुसार, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की उपस्थिति आवश्यक होगी. समारोह के दौरान राष्ट्रीय गौरव और भारतीय झंडा संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाएगा.
Bihar Education Department: 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में समारोह का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जायेगा. इस संबंध में बिहार शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन यतेंद्र कुमार पाल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं. विभाग ने विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय गौरव, उत्साह और भारतीय झंडा संहिता 2002 के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित करने का निर्देश दिया है.
सरकारी स्कूलों में सभी शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य
विभागीय निर्देश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी. समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा.
विद्यालय प्रधान की ओर से विद्यार्थियों के माध्यम से सभी अभिभावकों को भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा.
समिति अध्यक्ष की अनुपस्थिति में प्रधान करेंगे झंडोत्तोलन
निर्देश के अनुसार विद्यालय में झंडोत्तोलन के लिए अध्यक्ष, प्रबंध समिति अथवा शिक्षा समिति से अनुरोध किया जायेगा. उनकी अनुपलब्धता की स्थिति में विद्यालय प्रधान झंडोत्तोलन करेंगे. विद्यालय प्रधान के अनुपस्थित रहने पर वरीय शिक्षक द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा.
राजकीय गीत से शुरू होगा कार्यक्रम
शिक्षा विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कार्यक्रम का क्रम भी निर्धारित किया है. समारोह की शुरुआत राजकीय गीत के गायन से होगी. इसके बाद झंडोत्तोलन और राष्ट्रगान का गायन किया जायेगा. इसके बाद भाषण या संबोधन के साथ अन्य सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत का गायन होगा और उसके बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया जायेगा.
समय पर स्कूलों को सूचना देने का निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को जारी निर्देश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है. अधिकारियों को अपने अधीन आने वाले सभी विद्यालयों को समय रहते स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










