सीवान के बड़हरिया में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश
तिरंगा यात्रा में बीडीओ संदीप कुमार,वार्ड पार्षद और अन्य
बड़हरिया नगर पंचायत ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. देशभक्ति के नारों के साथ निकली इस यात्रा ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया.
National Flag March: हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को बड़हरिया नगर पंचायत के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. कार्यपालक पदाधिकारी प्रेमशीला के नेतृत्व में निकली यात्रा में बीडीओ संदीप कुमार और सीओ मनीष कुमार भी शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर नगर पंचायत कर्मियों और वार्ड पार्षदों ने लोगों को घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया.
देशभक्ति के नारों से गूंजा बड़हरिया
तिरंगा यात्रा के दौरान हर घर तिरंगा फहरायेंगे, जन-जन तक संदेश पहुंचायेंगे जैसे नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया.
अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करना उद्देश्य : बीडीओ
बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय उत्सव में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है. उन्होंने सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, होटलों, प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अधिकाधिक ध्वजारोहण करने की अपील की.
राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है तिरंगा यात्रा : सीओ
सीओ मनीष कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय और सांस्कृतिक गौरव के साथ एकता एवं अखंडता की भावना जगाने का प्रतीक है. यह यात्रा देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद भी दिलाती है.
नगर पंचायत कर्मियों और पार्षदों ने लिया हिस्सा
तिरंगा यात्रा में सभी वार्ड पार्षदों के साथ नगर पंचायत के कर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे. यात्रा के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाये रखने की अपील की गयी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










