सीवान में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल; चालक फरार

सीवान के दाहा नदी पुल पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. राहगीरों ने घायल युवती को सड़क किनारे पहुंचाया.
Siwan News: सीवान के नगर थाना क्षेत्र में दाहा नदी पुल पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घायल युवती की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है. वह शहर के एक रेस्टोरेंट में काम करती हैं.
ड्यूटी के लिए घर से निकली थी युवती
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच नेहा कुमारी स्कूटी से अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रही थीं. जैसे ही वह दाहा नदी पुल की चढ़ाई पर पहुंचीं, पीछे से आ रही सफेद रंग की स्कार्पियो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर लगते ही नेहा सड़क पर गिर गयीं और गंभीर रूप से घायल हो गयीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन रोकने के बजाय तेज गति से मौके से फरार हो गया.
राहगीरों ने पहुंचाया सड़क किनारे
दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घायल युवती को सड़क किनारे पहुंचाया और उनकी स्कूटी को भी सुरक्षित किया. डरी-सहमी नेहा ने तत्काल अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे.
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गयी. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











