सीवान: सुरक्षित शनिवार में बच्चों को सिखाये बाढ़ से बचाव के तरीके, कराया गया मॉक ड्रिल

Updated:
विज्ञापन
बच्चों को बाढ़ से बचाव की जानकारी देते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

बच्चों को बाढ़ से बचाव की जानकारी देते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

सीवान के बड़हरिया प्रखंड में 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों को बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव के तरीके सिखाए गए और मॉक ड्रिल के माध्यम से अभ्यास कराया गया. यह पहल आपदाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय महमूदपुर में अगस्त माह के प्रथम शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान सुरक्षित रहने और बचाव के जरूरी उपायों की जानकारी दी गई.

बाढ़ के दौरान सावधानी बरतने की दी जानकारी

कार्यक्रम में फोकल शिक्षक संतोष कुमार ने विद्यार्थियों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि तेज बहाव वाले पानी में प्रवेश नहीं करना चाहिए. साथ ही नदी, तालाब और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचना चाहिए. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन और अभिभावकों को सूचना देने की सलाह दी गई.

मॉक ड्रिल के जरिए कराया गया अभ्यास

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, समूह में रहने और बचाव दल के निर्देशों का पालन करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया. विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं.

प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश मांझी ने कहा कि सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय लेने के लिए तैयार करना है.

मौके पर शिक्षक बृझन मांझी, हरिवंश राय, अशोक कुमार, सदफ सुल्ताना, चंदन कुमारी, बबीता कुमारी, शुभेंद्रू गुप्ता सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


विज्ञापन
आनंद मिश्र

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन