सीवान: आंदर थाना परिसर में 41.8 लीटर जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण

शराब विनष्ट करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
सीवान जिले के आंदर थाना परिसर में 41.8 लीटर जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई, जो शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है. प्रशासन ने लोगों से कानून का पालन करने और अवैध शराब की सूचना देने की अपील की है.
Siwan News: सीवान जिले के आंदर थाना परिसर में शनिवार को चार अलग-अलग कांडों में जब्त कुल 41.8 लीटर शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया. यह कार्रवाई न्यायालय एवं विभागीय निर्देशों के आलोक में थानाध्यक्ष सुनील कुमार और अंचलाधिकारी शुभम वर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुई.
33 लीटर देशी और 8.8 लीटर विदेशी शराब नष्ट
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि विनष्टीकरण के दौरान 33 लीटर देशी शराब और 8.8 लीटर विदेशी शराब को प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नष्ट किया गया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.
शराबबंदी कानून के पालन की अपील
सीओ शुभम वर्मा ने कहा कि जब्त शराब का समय-समय पर विनष्टीकरण करना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है. इससे साक्ष्यों के निष्पादन और अभिलेखों के समुचित संधारण को सुनिश्चित किया जाता है.
उन्होंने लोगों से शराबबंदी कानून का पालन करने और अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











