इवीएम का हुआ द्वितीय रैंडमाइजेशन

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 24 Oct 2025 8:55 PM

विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों एवं निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों एवं निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस प्रक्रिया में प्रथम रैंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभावार उपलब्ध कराये गये इवीएम को रैंडम रूप से मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाता है तथा मतदान केंद्र आवंटन के बाद शेष बचे ईवीएम एवं वीवी पैट को सुरक्षित रख लिया जाता है. सुरक्षित मशीनों का उपयोग खराब मशीनों के रीप्लेसमेंट के रूप में किया जाता है. द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के इएमएमस पोर्टल के माध्यम से की जाती है. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के क्रम में जिले के 105-सीवान, 106-जीरादेई, 107- दरौली (सु), 108-रघुनाथपुर, 109- दरौंदा, 110- बड़हरिया, 111- गोरेयाकोठी एवं 112- महाराजगंज के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा द्वितीय रैंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में हुआ. इस दौरान चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों तथा प्रेक्षक उपस्थित रहें. द्वितीय रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत, मतदान केंद्रवार आवंटित ईवीएम की सूची तथा सुरक्षित ईवीएम की सूची सभी प्रतियोगी उम्मीदवारों के साथ साझा की गई. ये ईवीएम मतदान दिवस पर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लाई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन