सचिव की बहाली में धोखाधड़ी का आरोप

Updated at : 08 Mar 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
सचिव की बहाली में धोखाधड़ी का आरोप

टड़वा में शनिवार को ग्राम कचहरी सरपंच संघ की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी की अध्यक्षता में हुई.बैठक में ग्राम कचहरी के सचिव के पद पर बहाली में धोखाधड़ी और साजिश का आरोप लगाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि. गुठनी. टड़वा में शनिवार को ग्राम कचहरी सरपंच संघ की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी की अध्यक्षता में हुई.बैठक में ग्राम कचहरी के सचिव के पद पर बहाली में धोखाधड़ी और साजिश का आरोप लगाया गया. सरपंच संघ का आरोप था कि उन्हें प्रखंड मुख्यालय बुलाकर इ किसान भवन में बैठक कर रजिस्टर पर जबरन हस्ताक्षर करा लिया गया. जिसमें ग्राम कचहरी में सचिव के पद पर बहाली करने की बात लिखी गई थी. सरपंच संघ द्वारा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दिए पत्र में लिखा गया है कि ग्राम कचहरी सचिव बहाली की मेघा सूची सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. जिसकी सरपंच संघ को यह भी जानकारी नहीं है कि किसी व्यक्ति का आवेदन कब और कैसे मिला है. सरपंच संघ के अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी ने मांग किया है कि मेघा सूची प्रकाशित करने, आवेदनों की संख्या बताने, आवेदकों का कट ऑफ बताने, नियुक्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी करने, सरपंचों को उनका अधिकार देने और मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कही है. बीडीओ डॉ संजय कुमार ने बताया कि इस तरह का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है, बहाली प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है.मौके पर खुर्शीद अंसारी, लक्ष्मीना देवी, गुड़िया खातून, सन्नी देवी, रमावती देवी, रवींद्र राम, रोहित राम मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन