आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 10 Sep 2025 9:59 PM

विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी गंभीर घटनाओं की रोकथाम के लिए बुधवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया.यह अभियान प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक मयंक भूषण तिवारी के नेतृत्व में संचालित हुआ

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी गंभीर घटनाओं की रोकथाम के लिए बुधवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया.यह अभियान प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक मयंक भूषण तिवारी के नेतृत्व में संचालित हुआ.अभियान के तहत टीम ने चाणक्य पब्लिक स्कूल टंडवा एवं उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टंडवा का दौरा कर विद्यालय प्राचार्य और शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों को रेलवे ट्रैक पर पत्थर न फेंकने, अवरोधक न रखने तथा अनधिकृत रूप से ट्रैक पार न करने के प्रति जागरूक किया. साथ ही उन्हें बताया गया कि ऐसे कृत्य न केवल यात्रियों की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि रेलवे संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं.अभियान ग्राम छोटपुर, सरासर एवं अमलोरी के ग्रामीणों तक भी पहुंचा.वहां लोगों को रेलवे सुरक्षा से जुड़े नियमों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान ग्राम पंचायत हसनपुरवा के जनप्रतिनिधि रामजन्म यादव और मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष अशोक कुमार से भी सहयोग लिया गया, टास्क फोर्स की बैठक में कई कार्यक्रमों पर हुई चर्चा मैरवा. प्रखंड सभागार में बीडीओ धनंजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसमें राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, टीकाकरण, टीबी मुक्त भारत अभियान, फाइलेरिया, एनीमिया मुक्त भारत, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण सहित कई कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर बैठक किया गया. जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी शामिल थे. उक्त सभी कार्यक्रमों की योजना की जवाबदेही, प्रशिक्षण, सर्वे प्लान सहित अन्य को लेकर समीक्षा किया गया. जिसमें सभी अभियान तय सीमा पर पूरा हो सके और जनता को सीधे इसका लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन