ePaper

रिटार्यड सैनिक की पीट-पीट कर हत्या

Updated at : 03 Oct 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
रिटार्यड सैनिक की पीट-पीट कर हत्या

एमएच नगर थाना के मेरही में आपसी विवाद को ले 65 वर्षीय वृद्ध की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई.जबकि तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मृतक गौतम सिंह है, जो रिटार्यड आर्मी जवान थे. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.इस मारपीट में गौतम सिंह को गंभीर चोट लगने से इलाज के लिए सीवान ले जा रहे थे. तभी रास्ते में ही मौत हो गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाना के मेरही में आपसी विवाद को ले 65 वर्षीय वृद्ध की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई.जबकि तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मृतक गौतम सिंह है, जो रिटार्यड आर्मी जवान थे. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.इस मारपीट में गौतम सिंह को गंभीर चोट लगने से इलाज के लिए सीवान ले जा रहे थे. तभी रास्ते में ही मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सभी रोने बिलखने लगे. इस मामले में मृतक के भतीजा सुधीर कुमार सिंह द्वारा फर्द बयान में बताया है कि दो अक्टूबर कि शाम 5:30 बजे मेरी बुआ चिंता कुंवर जो कि हमलोगों के साथ ही रहती है. दुर्गा जी के स्थान की सफाई कर अपने घर जा रही थी. तभी अमर सिंह, रिंकू देवी, शिवानी देवी, शालू कुमारी, मनु कुमारी, आदर्श कुमार गोरख सिंह लात घुसे से मारने पीटने लगे. तभी चिल्लाने पर मैं और मेरे चाचा गौतम सिंह व अन्य मेरे परिवार के छुड़ाने के लिए जैसे ही गए, तभी मेरे चाचा को अमर सिंह ने डंडा से सिर पर मार दिया. वहीं मुझे भी ईंट से सिर पर मार कर घायल कर दिया. इसके अलावा मेरे पिता को भी मारपीट कर घायल किया गया. इसके बाद मेरा चचेरा भाई आया तो उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया.वहीं विश्राम सिंह ने मेरे चाचा के मोबाइल पर धमकी देकर कहा कि केस करोगे तो जान से मरवा देंगे. जब हम सभी सीवान सदर अस्पताल इलाज के लिए जा ही रहे थे तभी मेरे चाचा गौतम सिंह की मृत्यु हो गई. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम कराकर पैतृक गांव पहुंचा, जहां गांव स्थित श्मशान घाट पर संस्कार किया गया. मृत के दो पुत्र एक पुत्री है. जिसमें एक पुत्री और पुत्र की शादी हो चुकी है. जबकि एक पुत्र अविवाहित है. वहीं पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन