रेलवे ने क्राउड मैनेजमेंट के लिए बनाया कंट्रोल रूम

Updated at : 10 Mar 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने क्राउड मैनेजमेंट के लिए बनाया कंट्रोल रूम

मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर 14 मार्च को होली के अवसर पर होने भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.होली पर्व के दौरान 15 से 18 मार्च तक वाराणसी मंडल कंट्रोल रूम में मंडलीय अधिकारी तीन शिफ्टों में भीड़ प्रबंधन एवं स्पेशल गाड़ियों के संचलन की निगरानी करेंगे.

विज्ञापन

सीवान. मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर 14 मार्च को होली के अवसर पर होने भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. होली पर्व के दौरान 15 से 18 मार्च तक वाराणसी मंडल कंट्रोल रूम में मंडलीय अधिकारी तीन शिफ्टों में भीड़ प्रबंधन एवं स्पेशल गाड़ियों के संचलन की निगरानी करेंगे.इस अवधि में सीवान स्टेशन अधीक्षक कार्यालयों में स्थापित नियंत्रण कक्ष से पूर्ण निगरानी,वाणिज्यिक गतिविधियों की सघन मानिटरिंग के साथ-साथ यातायात निरीक्षक,लोको निरीक्षक,सिगनल व टेलीकाम निरीक्षक,विद्युत निरीक्षक,यांत्रिक निरीक्षक,पीवे निरीक्षक,रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक एवं सभी विभागीय वरिष्ठ पर्यवेक्षक अपने-अपने विभागों से संबंधित गतिविधियों की मानिटरिंग करेंगे और समाधान करेंगे. सीवान जंक्शन पर 24 घंटे काम करेगा हेल्प डेस्क सीवान जंक्शन पर हेल्प डेस्क 24 घंटे काम करेगा. इन हेल्पडेस्क पर स्पेशल ट्रेनों की सूचना उपलब्ध रहेगी.विशेषकर स्पेशल ट्रेनों की सूचना लगातार प्रसारित की जायेगी. गाडियों का आगमन अपने निर्धारित प्लेटफार्म से होगा, प्लेटफार्म का परिवर्तन नहीं किया जायेगा. यदि अपरिहार्य परिस्थितियों में परिवर्तन करना पडे तो पर्याप्त ठहराव समय देते हुए गाड़ी का संचालन कराया जायेगा.सीवान स्टेशन में अधिक से अधिक अनारक्षित टिकट एवं आरक्षण काउन्टर निरन्तर कार्य करेगे. आवश्यकतानुसार अतिरिक्त काउन्टर से टिकट वितरण की व्यवस्था करायी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन