बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

बुधवार शाम में मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में काले बादल छा गए और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी. कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली. अचानक बदले मौसम के कारण बाजारों और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. बारिश से बचने के लिए लोग दुकानों और घरों की ओर भागते नजर आए.

विज्ञापन

सीवान. बुधवार शाम में मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में काले बादल छा गए और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी. कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली. अचानक बदले मौसम के कारण बाजारों और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. बारिश से बचने के लिए लोग दुकानों और घरों की ओर भागते नजर आए. चार दिनों से क्षेत्र में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था. पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी. बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था. उमस और तेज धूप के चलते दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता था. अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया. हालांकि, तेज आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूट गईं और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही. स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के समय मौसम ठंडा होने से बच्चों और बुजुर्गों ने विशेष राहत महसूस किया है.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन