ePaper

रैक प्वाइंट के मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 28 Mar 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
रैक प्वाइंट के मजदूरों ने किया प्रदर्शन

रेल माल गोदाम में कम करने वाले मजदूरों के लिए विश्रामालय,शौचालय एवं पीने के पानी की बुनियादी व्यवस्था नहीं होने पर शुक्रवार को मजदूर ने कार्य का बहिष्कार कर मालगोदाम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.मजदूरों ने बताया कि लगभग 15 दिनों से हैंडपंप खराब है.हैंडपंप की मरम्मत के लिए मालगोदाम अधीक्षक को लिखित शिकायत की गई है.उसके बाबजूद हैंडपंप का मरम्मत नहीं किया जा सका.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. सीवान रेल माल गोदाम में कम करने वाले मजदूरों के लिए विश्रामालय,शौचालय एवं पीने के पानी की बुनियादी व्यवस्था नहीं होने पर शुक्रवार को मजदूर ने कार्य का बहिष्कार कर मालगोदाम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.मजदूरों ने बताया कि लगभग 15 दिनों से हैंडपंप खराब है.हैंडपंप की मरम्मत के लिए मालगोदाम अधीक्षक को लिखित शिकायत की गई है.उसके बाबजूद हैंडपंप का मरम्मत नहीं किया जा सका. मजदूरों ने बताया कि पीने के पानी के लिए वाटर पंप एवं नल कई महीनों से खराब है.शौचालय का रखरखाव नहीं होने से उपयोग करने लायक नहीं है.उन्होंने बताया कि मजदूरों के लिए जो विश्रामालय बनाया गया है उसमें बरसात में न तो पानी से बचा जा सकता है और न गर्मी में धूप से बचाव ही सकता है.मजदूरों ने बताया कि एक हैंड पंप से पानी निकलता है जिसका पानी पीने लायक नहीं है.माल गोदाम रैक पॉइंट लेबर हेड एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष सलमान सिद्दीकी ने बताया कि 15 दिन पहले पानी की समस्या को लेकर लिखित रूप में लेबरों ने अपने समस्या द्वारा पत्र माल बाबू को दिया था जिसकी कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है. सलमान सिद्दीकी ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि काम पर लौट जाए.वे अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान का प्रयास कराने का प्रयास करेंगे.महाद्दरों ने माल गोदाम रैक पॉइंट लेबर हेड को पांच दिनों का समय देकर काम पर लौट गए.सलमान सिद्दीकी ने बताया कि रेलवे से 5 दिन की समय ली गई है.उसके बाद अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे.इसमें अवसर पर जिला के कांग्रेस नगर सचिव पंकज कुमार, चंदेश्वर कृष्णा शाह, परशुराम, कल्लू,बंगा, मुन्नीलाल, राधेश्याम, संजय, संतोष, घनी, कमलेश, अनिल, भोली, सूरज, तथा अन्य लोग भी शामिल थे. डीसीआई विशाल कुमार सिंह ने बताया कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य द्वारा हैंड पंप का मरम्मत करा दिया गया.मजदूरों की अन्य समस्याओं के संबंध में विभाग के वरीय पदाधिकारियों को लिखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन