सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में उठाया मांझीगढ़ व हरपुर गढ़ का मुद्दा

Author Afjal anwar|Edited by Dharmendra Kumar
Updated:
विज्ञापन

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में मांझी गढ़ और हरपुर गढ़ के संरक्षण और विकास की मांग उठाई है. ये ऐतिहासिक स्थल बिहार की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

विज्ञापन

महाराजगंज,महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के मांझी गढ़ व हरपुर गढ़ को संरक्षित कर उसका संवर्द्धन किया जाने से संबंधित विषय पर अपनी बात सदन के पटल पर रखा.

विज्ञापन

ऐतिहासिक मांझी गढ़ को विकसित करने की मांग

सांसद ने कहा कि सारण जिला अंतर्गत मांझी प्रखंड के मांझी में मांझी गढ़ को 13वीं सदी के चेरो वंश के महान प्रतापी राजा वीर मकर मांझी द्वारा बनवाया गया था.यह गढ़ बहुत ही प्राचीन, प्रसिद्ध और ऐतिहासिक है. यह गढ़ सरयू नदी के किनारे लगभग 52 बीघा क्षेत्र में फैला है.जबकि संसदीय क्षेत्र में एक दूसरा गढ़ सारण जिला के ही बनियापुर प्रखंड के हरपुर गांव में हरपुर गढ़ है. यह गढ़ भी बहुत ही ऐतिहासिक है.

दोनों स्थानों का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व : सांसद

सांसद ने कहा कि दोनों गढ़ों का धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत ही प्राचीन ऐतिहासिक महत्व रहा है. यह दोनों गढ़ बिहार के सांस्कृतिक विरासतों में भी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं. इन दोनों जगहों पर बिहार व बाहर के लोगों का पर्यटकीय व धार्मिक दृष्टि से बड़ी संख्या में आवागमन होता है.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, लोगों को होगा लाभ

महत्वपूर्ण गढ़ों का संरक्षण व संवर्धन कर विकसित किया जाना जनहित में बहुत ही आवश्यक है. सांसद ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्री से मांझी गढ़ व हरपुर गढ़ को संरक्षित कर संवर्धन करने का मांग किया.जिससे कि क्षेत्र की जनता की सांस्कृतिक जागृति हो सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन