सीवान में 6901 लीटर जब्त शराब नष्ट, 52 मामलों में बरामद शराब की बोतलों को ट्रैक्टर से कुचला
फ़ोटो.शराब को विनष्ट करते | Prabhat Khabar Network
सीवान उत्पाद विभाग ने 50 लाख रुपये मूल्य की 6901 लीटर देसी और विदेशी शराब को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया। जानिए पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी यहाँ।
Siwan News : शनिवार को उत्पाद विभाग की ओर से उत्पाद थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया. जिले के विभिन्न मामलों में जब्त करीब 6901 लीटर देसी और विदेशी शराब को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया. विभाग के अनुसार विनष्ट की गयी शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये है.
52 मामलों में जब्त शराब का हुआ विनष्टीकरण
उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग के निर्देश पर विभिन्न कांडों में जब्त शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया है. शनिवार को 52 कांडों में जब्त शराब को नष्ट किया गया.
4511 लीटर देसी और 2389 लीटर विदेशी शराब
विनष्ट की गयी शराब में करीब 4511 लीटर देसी और 2389 लीटर विदेशी शराब शामिल थी. उत्पाद विभाग की निगरानी में शराब की बोतलों को ट्रैक्टर से कुचलकर पूरी तरह नष्ट किया गया, ताकि जब्त शराब का दोबारा किसी तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सके.
अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई कार्रवाई
शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार, मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त राजस्व पदाधिकारी धनंजय कुमार सिंह और उत्पाद निरीक्षक की मौजूदगी में हुई. इस दौरान उत्पाद विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे.
न्यायिक और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद होती है कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत जब्त शराब से जुड़े मामलों में न्यायिक एवं विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार विनष्टीकरण किया जाता है. इसी प्रक्रिया के तहत शनिवार को भी बड़ी मात्रा में जब्त शराब को नष्ट किया गया.


आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए