जेपी यूनिवर्सिटी परीक्षा 2025 शुरू, सीवान के चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
जेपी यूनिवर्सिटी

जेपी यूनिवर्सिटी

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की परीक्षाएं सोमवार से सीवान जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुईं. कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के अंतर्गत स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की परीक्षा सोमवार से सीवान जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. पहले दिन दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही. परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ देखने को मिली.

चार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा

जिले के डीएवी पीजी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज और विद्या भवन महिला कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी केंद्रों पर निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया. प्रवेश से पहले उनकी सघन जांच भी की गई.

कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की निगरानी में वीक्षकों की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रही. प्रशासनिक अधिकारियों ने समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

निष्पक्ष परीक्षा कराने के निर्देश

विश्वविद्यालय ने सभी केंद्राधीक्षकों को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है तथा सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है.


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन