ePaper

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को,तैयारी को लेकर हुई चर्चा

Updated at : 22 Nov 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को,तैयारी को लेकर हुई चर्चा

व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में मध्यस्थता केंद्र के सभा कक्ष में 14 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतकी तैयारी को लेकर जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला प्राधिकरण डॉ राकेश कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के बहुत से पदाधिकारीगण मौजूद रहे.

विज्ञापन

संवाददाता,सीवान.व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में मध्यस्थता केंद्र के सभा कक्ष में 14 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतकी तैयारी को लेकर जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला प्राधिकरण डॉ राकेश कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के बहुत से पदाधिकारीगण मौजूद रहे. सुनील कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारी को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने का निर्देश दिया और अपने-अपने विभाग से संबंधित मुकदमों के निपटारा के लिए सहयोग करने की बात कहा. इस बैठक में शैलेश कुमार चौधरी पंचायती राज विधि शाखा ,राकेश कुमार रंजन एसडीपीओ महाराजगंज, अरविंद कुमार सिंह, रवि प्रकाश रघुनाथपुर, अजय कुमार बीएसएनल, राहुल कुमार सिंह सी पीसी सेल, पवन कुमार ओझा पुलिस निरीक्षक, अजीत चौहान सीडीपीओ, कन्हैया कुमार जिला एवं संपर्क पदाधिकारी ,संजय कुमार श्रम अधीक्षक, कृष्णानंद राय सहित बहुत से अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन