ePaper

आवेदनों का त्वरित गति से करें निष्पादन

Updated at : 13 May 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
आवेदनों का त्वरित गति से करें निष्पादन

जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय एवं जिला सांख्यिकी कार्यालय के कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक हुई. इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को डा. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे विशेष विकास शिविर के तहत प्राप्त जन्म-मृत्यु से संबंधित प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

सीवान. जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय एवं जिला सांख्यिकी कार्यालय के कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक हुई. इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को डा. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे विशेष विकास शिविर के तहत प्राप्त जन्म-मृत्यु से संबंधित प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. वहीं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को प्रखंडों में चल रहे विकासात्मक कार्यों के ऊपर विशेष प्रेस विज्ञप्ति तैयार करने का निर्देश दिया गया.इसके अलावा जिला योजना कार्यालय की समीक्षा के क्रम में निर्धारित लक्ष्य के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने की समीक्षा सीवान. मुख्य सचिव, की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को विभिन्न विभागों के कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता उपस्थित थे. बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के जरिए चलाए जा रहे महिला संवाद कार्यक्रम के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. इस दौरान महिला संवाद में महिलाओं के द्वारा उठाए जा रहे छोटी-मोटी समस्याओं को यथाशीघ्र हल करने का निर्देश मुख्य सचिव द्वारा दिया गया. वहीं शहरी एवं नगर विकास विभाग के द्वारा चलाए जा रहे नगर संवाद कार्यक्रम की भी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति व महादलित बस्तियों में डा. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत लगाए जा रहे विशेष विकास शिविर के प्रगति की भी समीक्षा मुख्य सचिव के द्वारा की गई. चौर मात्स्यिकी विकास को ले वैज्ञानिकों की टीम ने किया भौतिक निरीक्षण सीवान: जिला अंतर्गत चौर मात्स्यिकी के विकास के लिए गैप एनालिसिस स्टडी फार क्लस्टर वेटलैंड डेवलपमेंट हेतु दो सदस्यीय टीम तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को पहुंची. टीम में आइसीएआर सीआईएफआरआई बैरकपुर पश्चिम बंगाल के प्रधान वैज्ञानिक डा. एके दास एवं वरीय वैज्ञानिक डा. लिआंधुअलमुइया शामिल हैं. टीम द्वारा पहले दिन गोरेयाकोठी के दुधौरा चंवर का निरीक्षण किया गया. इस दौरान डा. एके दास ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार राज्य में सीवान जिला में चौर भूमि की अधिकता को देखते हुए चौर मात्स्यिकी विकास हेतु कार्य परियोजना तैयार किया जाना है. जिसका मुख्य उद्देश्य अविकसित एवं अव्यवहृत निजी चौर भूमि को विकसित कर मत्स्य पालन योग्य बनाना है. इस योजना के सफल क्रियान्वयन होने से एक तरफ जहां सीवान मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा. नगर निकायों के विकास के लिए आधारभूत संरचनाओंं की रुपरेखा करें तैयार : डीएम सीवान. जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत कार्यान्वित होने वाली योजनाओं की समीक्षा हुई. इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित नगर परिषद व सभी नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अविलंब नगर परिषद एवं अपने-अपने पंचायतों के विकास हेतु आधारभूत संरचना रोड डिवाइडर, चौराहा एवं अन्य लोकोपयोगी संरचनाओं के निर्माण एवं अन्य तरह के विकासात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार कर प्रतिवेदन समर्पित करें. ताकि उसपर अंतिम निर्णय लेने हेतु प्रस्ताव सरकार को भेजा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन