शहर में लगे जाम में लोग घंटों रहे परेशान

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 28 Apr 2025 9:47 PM

विज्ञापन

शहर में कोई भी दिन ऐसा नहीं रहता है जिस दिन सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें न दिखी हों. सोमवार को भी शहर की सभी सड़कों पर जाम का नजारा आम रहा. रविवार की छुट्टी के बाद जैसे ही सरकारी कार्यालयों के साथ शहर की दुकानें खुलीं, लोगों की भीड़ दिन चढ़ने के साथ बढ़ने लगी. इसके साथ ही वाहनों का चौतरफा जाम भी शहर में देखने को मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. शहर में कोई भी दिन ऐसा नहीं रहता है जिस दिन सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें न दिखी हों. सोमवार को भी शहर की सभी सड़कों पर जाम का नजारा आम रहा. रविवार की छुट्टी के बाद जैसे ही सरकारी कार्यालयों के साथ शहर की दुकानें खुलीं, लोगों की भीड़ दिन चढ़ने के साथ बढ़ने लगी. इसके साथ ही वाहनों का चौतरफा जाम भी शहर में देखने को मिला. सुबह में शहर के सुदर्शन चौक, कचहरी रेलवे ढ़ाला, अस्पताल रोड, जेपी चौक, बाटा मोड़, बबुनिया मोड़, फलमंड़ी,महादेवा रोड आदि जगहों पर जाम रहा. सबसे आधिक अस्पताल रोड और महादेवा रोड में लोग कराहते रहे. सभी प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम में सैकड़ों गाड़ियां कमोवेश दिनभर जाम में फंसती रहीं. सुबह से दोपहर तक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहने से वाहन रेंगते हुए निकले. आलम यह था कि दस मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को कहीं आधा तो कहीं एक घंटे तक का समय लग गया. सप्ताह में आम दिनों की अपेक्षा सोमवार को ट्रैफिक लोड अधिक होने के चलते अक्सर लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ता है. यातायात पुलिस व स्थानीय थाना के जवान जाम खत्म कराने के लिए मशक्कत करते दिखे. जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना था कि नगर की सड़कों पर आये दिन लगने वाले जाम ने उन्हें परेशान कर रखा है. वे अपने गंतव्य तक घर से जब निकलते हैं, तो उन्हें वहां तक पहुंचने के लिए घंटों सड़क पर वाहनों की गुत्थम-गुत्थी के बीच मशक्कत करनी पड़ती है. लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है. साथ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन