siwan news. गंभीर घायल को बिना टांका लगाये दो इंजेक्शन देकर किया रेफर

Updated:
विज्ञापन
siwan news. गंभीर घायल को बिना टांका लगाये दो इंजेक्शन देकर किया रेफर

विजय कुमार महतो ट्रक का चक्का खुलने से गंभीर रूप से घायल हो गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट की लापरवाही से परिजन नाराज

विज्ञापन

सीवान. जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय लापरवाही का एक और मामला सामने आया है. भगवानपुर हाट प्रखंड निवासी विजय कुमार महतो ट्रक का चक्का खुलने से गंभीर रूप से घायल हो गये. गुरुवार को इलाज के लिए परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट पहुंचे. लेकिन, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के नाम पर केवल दो इंजेक्शन टीटी एवं दर्द का दिया और बिना टांका लगाये मरीज को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में गंभीर स्थिति में मरीज के पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने विधिवत टांके एवं ड्रेसिंग कर ब्लीडिंग को रोका. परिजनों ने बताया कि विजय कुमार अपनी घड़ी की दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान सामने से गुजर रहे एक ट्रक का चक्का खुलकर दुकान के अंदर प्रवेश कर गया. ट्रक के चक्के से चोट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों का आरोप है कि मरीज के घाव से लगातार खून बह रहा था और स्थिति गंभीर थी, इसके बावजूद डॉक्टरों ने टांका लगाने की जहमत नहीं उठायी. इससे न सिर्फ मरीज की तकलीफ बढ़ी बल्कि रास्ते में संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया. मरीज के परिजन ने बताया हम समय पर मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने लापरवाही दिखाते हुए सिर्फ दो इंजेक्शन लगाए और फौरन रेफर कर दिया. अगर समय रहते टांका लगा दिया जाता तो स्थिति इतनी बिगड़ती नहीं. स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जांच की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन इलाज में लापरवाही होती है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा. फिलहाल मरीज को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन