सीवान के पिनर्थु खुर्द में पंचायत सरकार भवन निर्माण की उठी मांग, ग्रामीणों ने प्रशासन से की अपील

Updated:
विज्ञापन
Siwan News :

पंचायत सरकार भवन निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर बैठक करते ग्रामीण.

Siwan News : मुखिया ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के लिए चयनित भूमि मौजा पसिवड़ में स्थित है. उक्त भूमि पर निर्माण की अनुमति प्रदान की जा चुकी है.

विज्ञापन

सीवान से मनीष गिरी की रिपोर्ट

Siwan News :  दुरौंधा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज पिनर्थु खुर्द में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर सोमवार को एक आमसभा का आयोजन किया गया. पंचायत के मुखिया नईमुल हक सिद्दीकी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजापुर पसिवड़ स्थित राजेंद्र उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत सदस्यों ने भाग लिया.

मुखिया ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के लिए चयनित भूमि मौजा पसिवड़ में स्थित है. यह भूमि गैर मजरूआ मालिक परती कदीम के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है. उन्होंने कहा कि उक्त भूमि पर बिहार सरकार द्वारा भवन निर्माण की अनुमति प्रदान की जा चुकी है.

चार दिनों तक चला निर्माण कार्य, विरोध पर बंद हुआ

प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 1 अक्टूबर 2025 को निर्माण कार्य का लोकार्पण कर कार्य प्रारंभ कराया गया था. निर्माण कार्य चार दिनों तक चला, लेकिन बाद में कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध कर कार्य को बाधित कर दिया गया. मुखिया ने कहा कि सरकारी विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करना कानूनन गलत है और इससे पंचायत के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

आमसभा में उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को अविलंब पुनः शुरू कराया जाए, ताकि पंचायतवासियों को सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ एक ही परिसर में मिल सके.

लोगों ने फिर से निर्माण शुरू कराने की मांग की

बैठक में मुखिया नईमुल हक सिद्दीकी के अलावा एहसान उल हक, ताज मोहम्मद, इंदल सिंह, पृथ्वीनाथ सिंह, नरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, वशिष्ठ राम, बृजवासिनी सिंह, हजरत अंसारी, शंभू मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, तारकेश्वर चौहान, दिलीप शर्मा, नरेश महतो, ब्रह्मदेव महतो, भृगुन महतो, शिवजी महतो, बिंदा राम, महेश्वर राम, संतोष राम, हीरामन बैठा, हीरा बैठा, जयराम बैठा, केदार बैठा, महाजन साह, राजाराम बैठा, पंकज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

इसके अलावा वार्ड सदस्य सरवरी खातून, उपमुखिया देवंती देवी, कायदा देवी, बुधिमा देवी, सोशीला देवी, रवि कुमार, हरीलाल राम एवं सीमा बेगम समेत पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पंचायत सरकार भवन निर्माण की मांग का समर्थन किया.

Also Read : siwan weather: 9 जून को सीवान में हल्की बारिश की संभावना

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन