siwan weather: 9 जून को सीवान में हल्की बारिश की संभावना

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 09 Jun 2026 6:25 AM

विज्ञापन

weather

Siwan News: सिवान जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आए हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

विज्ञापन

: 9 जून को सीवान में हल्की बारिश की संभावना

9 जून को आंधी-बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत.जिले में 9 जून को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा तेज हवा चलने की संभावना है.

दिन का अधिकतम तापमान लगभग 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.बारिश और बादलों के कारण पिछले दिनों की तुलना में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. किसानों को भी मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

मंदिरों में दर्शन

हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?

मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)

श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे

संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को

मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे

महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?

सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा

सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा

सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी

सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा

संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी

रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन