या देवी सर्वभूतेषु दया रूपेण संस्थिता...
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 23 Sep 2025 10:16 PM
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को भक्तों ने मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की. दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ माता दुर्गा व अन्य देवी देवताओं के गीत हर जगह गूंज रहे हैं. घर से लेकर दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में चहुंओर भक्ति की मंदाकिनी बह रही है.
प्रतिनिधि,सीवान. शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को भक्तों ने मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की. दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ माता दुर्गा व अन्य देवी देवताओं के गीत हर जगह गूंज रहे हैं. घर से लेकर दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में चहुंओर भक्ति की मंदाकिनी बह रही है. माहौल सात्विक बना हुआ है. मंदिरों एवं घरों में माता की आराधना के पश्चात श्रद्धालुओं ने धन- धान्य, सुख-समृद्धि एवं आत्मिक शांति के लिए मन्नतें मांगी. देर शाम में दीप जलाने के लिए भक्तों का तांता शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में लगा रहा. शाम ढलते ही दुर्गा मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हो रहे थे. मंदिरों में लगातार मां के भजनों का प्रसारण किया जा रहा था. नगर के कचहरी रोड़ स्थित दुर्गा मंदिर,गांधी मैदान स्थित बुढ़िया माई मंदिर,रजिस्ट्री कचरही रोड़ स्थित काली माई मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा के लिए भीड़ रही.इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दीप जलाये और आरती की. दुर्गा मंदिर दीपों से जगमगाने लगा.साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने पूजा अर्चना किया. बुधवार को शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन है. इस दिन भगवती के चन्द्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है. नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










