किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक ने किया आत्मसमर्पण
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 13 Sep 2025 8:56 PM
थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव की नाबालिग बच्ची के बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक नामजद आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
बड़हरिया. थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव की नाबालिग बच्ची के बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक नामजद आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. बताया जाता है कि पुलिस के लगातार दबिश के चलते थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ के संदीप कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. ज्ञानी मोड़ इलाके के चार युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था.उसके बाद पुलिस लगातार दबिश बना रही थी.विदित हो कि एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ चार मनचलों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था. घटना 14 अगस्त की बतायी जाती है. चोरी की बाइक साथ एक गिरफ्तार प्रतिनिधि, सीवान. नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के समीप से शुक्रवार की रात चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक चोर को पुलिस गिरफ्तार की है. गिरफ्तार चोर पचरुखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रवीश कुमार है. मामले में नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान शक के आधार पर बाइक चालक को रोक कर तलाशी ली गई तो बाइक चोरी का निकाला .इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसे जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










