यूपी से शराब लेकर आ रह है एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 14 Sep 2025 8:37 PM

विज्ञापन

धनौती थाना क्षेत्र के बदली मोड़ के समीप से पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे.

विज्ञापन

सीवान. धनौती थाना क्षेत्र के बदली मोड़ के समीप से पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि रविवार को बदली मोड़ के समीप गश्ती की जा रही थी. तभी यूपी से बाइक पर शराब लेकर आते हुए तीन तस्करों को देखा गया. जहां पुलिस को देखकर तीनों तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ कर भागने लगे. जजवानों के सहयोग से एक तस्कर को पकड़ लिया गया .जबकि दो भागने में सफल रहे. वही तीन बाइकों से से 41.640 लीटर विदेशी शराब और 45 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. गिरफ्तार तस्कर गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर जगदीश निवासी मनीष कुमार है.जो वर्तमान में पचलखी में रहता हैं. वही दो फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है . नदी किनारे से शराब बरामद, तस्कर की तलाश जारी सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विदूर्ति हाता गांव स्थित दहा नदी किनारे से पुलिस 80 कार्टन शराब बरामद की है . मामले में थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि सूचना मिली थी कि नदी किनारे शराब छुपा कर रखा गया है . जिसके बाद छापेमारी की गई तो 80 कार्टन शराब बरामद किया गया. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि शराब को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है और तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन