ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 10 May 2025 10:18 PM

विज्ञापन

पचरुखी थाना क्षेत्र के वातायन स्कूल के सामने रेलवे ट्रैक से शनिवार की दोपहर पुलिस ने एक क्षत विक्षत पुरुष का शव बरामद किया. शव क्षत विक्षत होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पचरुखी. पचरुखी थाना क्षेत्र के वातायन स्कूल के सामने रेलवे ट्रैक से शनिवार की दोपहर पुलिस ने एक क्षत विक्षत पुरुष का शव बरामद किया. शव क्षत विक्षत होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है. मैदानिया के महिला की सड़क दुर्घटना में मौत प्रतिनिधि,मैरवा. थाना क्षेत्र के मैदनिया गांव की एक महिला की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी.घटना सीमावर्ती जिला देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीश बनकटा चट्टी के समीप की बतायी जा रही है. मृतका की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के मौदानिया गांव के शिवपूजन साह की 55 वर्षीय पत्नी पान कुंवर देवी के रूप में हुयी है. मृतका के पति जगदीश बनकटा में सब्जी की दुकान चलाते है. शुक्रवार की संध्या में दुकान से 100 मीटर की दूरी पर आटा चक्की दुकान पर जाने के दौरान तेज रफ्तार में जा रही स्कॉर्पियो के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.मौत की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है. सूचना पर पहुंचे मुखिया अर्जुन साह ने आवश्यक कार्रवाई में मदद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन