बाइक और इ रिक्शा के टक्कर में एक घायल
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 27 Apr 2025 9:35 PM
नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला के समीप बाइक और इ रिक्शा के टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति सिसवन थाना क्षेत्र के साईपुर निवासी सुभाष यादव है.
सीवान. नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला के समीप बाइक और इ रिक्शा के टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति सिसवन थाना क्षेत्र के साईपुर निवासी सुभाष यादव है. घटना के संबंध में घायल ने बताया कि मैं एक काम से सीवान आया हुआ था और वापस अपनी बाइक से जा रहा था. तभी इ रिक्शा ने सामने से टक्कर मार दिया. जिसमें मैं गंभीर रूप से घायल हो गया .जहां स्थानीय लोगों ने मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है. रेल यात्री का मोबाइल फोन चुराकर भाग रहा चोर गिरफ्तार सीवान. रेलवे सुरक्षा बल ने रेल यात्रियों का समानों, मोबाइल आदि की चोरी करने वाले एक अपराधी को रविवार को चोरी की मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी झारखंड के साहेबगंज जिले के तालझारी थाने के महाराजपुर निवासी शिव कुमार है. आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि निगरानी के दौरान एक अपराधी को सीवान रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर गाड़ी संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस के आगे जनरल कोच में चढ़ते समय एक यात्री नागेंद्र कुमार यादव के पॉकेट से मोबाइल निकाल कर भागते हुए गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी की तलाशी में यात्री का चुराया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि बरामद फोन की कीमत लगभग 30 हजार रुपए है. अपराधी को पकड़ने में सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, परमेन्द्र राय, धर्म प्रकाश मिश्रा, मनोज साह, सुभाष यादव, जयचंद कुमार एवं अनिल कुमार ने सहयोग किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










