उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की कवायद शुरू
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 02 Sep 2025 9:23 PM
प्रखंड के शेखपुरा पंचायत के उप मुखिया सुजीत कुमार वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाने के लिए कवायद शुरू हो गई है. आठ वार्ड सदस्यों ने बीडीओ आनन्द प्रकाश सिंह को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की पेशकश की है.बता दें कि कि इस पंचायत में कुल 13 वार्ड है, जिसमें 8 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाने की पेशकश की है
हसनपुरा. प्रखंड के शेखपुरा पंचायत के उप मुखिया सुजीत कुमार वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाने के लिए कवायद शुरू हो गई है. आठ वार्ड सदस्यों ने बीडीओ आनन्द प्रकाश सिंह को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की पेशकश की है.बता दें कि कि इस पंचायत में कुल 13 वार्ड है, जिसमें 8 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाने की पेशकश की है.उक्त सभी वार्ड सदस्यों ने बताया है कि उक्त उप मुखिया का कार्यकलाप सही नहीं रहने के कारण वे अपना बहुमत खो चुके है, एक पल भी उप मुखिया के पद पर रहने के योग्य नहीं है. अविश्वास प्रस्ताव लगाने वालों में अगुसतरी बेगम (वार्ड 02)शहबाज खान (वार्ड 05),संदीप यादव (वार्ड 01),सबीना खातून (वार्ड 04), मीरा देवी (वार्ड 06),कमदार मियां (वार्ड 08),उम्दा खातून (वार्ड 13)व तजीबूल निशा (वार्ड 11) शामिल है. इस मामले में बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लगाने को ले पंचायती राज शाखा सीवान में मार्गदर्शन के लिए भेजा गया है, जैसे ही दिशा निर्देश मिलेगा, आगे की अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










