ePaper

मौनिया बाबा राजकीय मेले का हुआ उद्घाटन

Updated at : 22 Aug 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
मौनिया बाबा राजकीय मेले का हुआ उद्घाटन

कता और भाईचारे के प्रतीक उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेले का रंगारंग शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. मेले का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार की देर शाम सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, विधायक विजय शंकर दुबे, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, डीएम डॉ आदित्य प्रकाश, एसपी मनोज तिवारी, एडीएम प्रमोद कुमार राम, एसडीओ अनीता सिंन्हा, डीसीएलआर अमन आनन्द, एसडीपीओ अमन, बीडीओ बिंदु कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी, ईओ हरिचंद्र, प्रो.भय सिंह, मेला समिति के सचिव ई. अशोक कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महाराजगंज. एकता और भाईचारे के प्रतीक उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेले का रंगारंग शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. मेले का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार की देर शाम सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, विधायक विजय शंकर दुबे, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, डीएम डॉ आदित्य प्रकाश, एसपी मनोज तिवारी, एडीएम प्रमोद कुमार राम, एसडीओ अनीता सिंन्हा, डीसीएलआर अमन आनन्द, एसडीपीओ अमन, बीडीओ बिंदु कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी, ईओ हरिचंद्र, प्रो.भय सिंह, मेला समिति के सचिव ई. अशोक कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मेले की शुरुआत मौनिया बाबा समाधि स्थल से हुई, जहां आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चना के बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया. उसके बाद शहर शहीद स्मारक के परिसर में मौनिया बाबा राजकीय मेला का विधिवत उद्घाटन किया गया. उसके बाद राजेंद्र चौक, शहीद स्मारक चौक, बाटा मोड़ व दुर्गा चौक नखास पर बने मेला नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन हुआ. मुख्य अतिथि को मौनिया बाबा का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध मौनिया बाबा मेला 102 वर्षो से लगातार लग रहा है. यह मेला पहली बार राजकीय मेला के रूप में मनाया जा रहा है. कला संस्कृति विभाग के कलाकार मौनिया बाबा मेला में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. इसमें बिहार के कला और संस्कृति बनाये रखने का संदेश देंगे. डीएम आदित्य प्रकाश ने मेला देखने आने वाले लोगों से अपील किया कि वे आपसी भाईचारे के साथ मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सहयोग करें. एसपी मनोज तिवारी ने कहा कि मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात की गयी है. एसडीओ अनीता सिंन्हा व एसडीपीओ अमन, नगर अध्यक्ष, ईओ, बीडीओ ने शहीद स्मारक, मौनिया बावा स्थल, बांटा मोड़ व नखास चौक स्थित मेला नियंत्रण कक्ष का भी संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. मौके पर उप सचिव प्रो सुबोध कुमार सिंह, सर्किल इस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सीओ जितेंद्र पासवान, प्रो अभय कुमार सिंह, राजकिशोर गुप्ता, त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार सिंह, संजय सिंह राजपूत, मनीष कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, प्रकाश सिंह पप्पु, सुप्रिया कुमारी आदि उपस्थित थे. झांकियों को देखने उमड़े लोग: मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेला के उद्घाटन के साथ ही झांकियों के पट खुल गये. शहर के हर हिस्से में अलग अलग समितियों द्वारा एक से बढ़कर एक दर्जनों जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई थी. जिसे देखने दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा. आधी रात से महावीरी अखाड़ों का निकलना शुरू हुआ. इस दौरान पूरा शहर जय हो जय हो के जयघोष से गूंज उठा. शहर के नया बाजार में शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा अमरनाथ के बाबा बर्फानी, काजी बाजार में भारत माता, पुरानी बाजार में शिव पार्वती, शिव मंदिर पर राधा कृष्ण, पकवा इनार पर वृंदावन की तर्ज पर कला प्रदर्शनी, कपड़ा हट्टी में जानवरों का कला प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही. वहीं रात्रि 8 बजे नागाजी के मठ पर भगवान महावीर की पूजा अर्चना के साथ ही रात्रि 12.30 बजे से शहर के अखाड़ो का प्रदर्शन किया गया. शहर के अखाड़ों में प्रधान अखाड़ा नागाजी का मठ, काजी बाजार का अखाड़ा, मोहन बाजार का अखाड़ा, सिहौता प्रधान अखाड़ा, शिव मंदिर का अखाड़ा, पसनौली नवलपुर इंदौली के अखाड़ा को रात्रि तक प्रदर्शन होता रहा है. वहीं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पूरी रात प्रसाद का वितरण किया गया. साथ ही पीने के पानी का भी प्रबंध किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन