पैसा मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार को मारा चाकू

थाना क्षेत्र के माधोपुर काली स्थान स्थित दुकान के दुकानदार को बाइक पर आये दो बदमाशों ने गुटखा का पैसा मांगने पर पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना सोमवार के करीब 12 बजे दिन की बतायी जाती है.
प्रतिनिधि, बड़हरिया. थाना क्षेत्र के माधोपुर काली स्थान स्थित दुकान के दुकानदार को बाइक पर आये दो बदमाशों ने गुटखा का पैसा मांगने पर पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना सोमवार के करीब 12 बजे दिन की बतायी जाती है. थाना क्षेत्र के माधोपुर पश्चिम टोला के जफीर अहमद उर्फ ललवामाधोपुर कालीस्थान स्थित अपनी गुमटीनुमा दुकान में बैठे थे.तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आये. युवकों ने दुकानदार से गुटखा मांगा और लेकर जाने लगे.इसपर दुकानदार ने युवकों को पैसे लिए टोका.अभी बातचीत हो ही रही थी,तभी बाइक सवार युवक ने दुकानदार जफीर अहमद के पेट के बांये हिस्से में चाकू मार दिया,जिससे वे गंभीर रुप घायल हो गये. इधर बदमाश आराम से रसूलपुर की ओर निकल गये. खबर मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने घायल जफीर अहमद को इलाज के लिए सीएचसी, बड़हरिया पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है.अभी घायल या उसके परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




