कल प्रभारी मंत्री वितरित करेंगी नियुक्ति पत्र
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 10 Sep 2025 10:11 PM
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री रेणु देवी 12 सितंबर को 400 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगी. इसको लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सूची को अंतिम रूप दिया.
सीवान. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री रेणु देवी 12 सितंबर को 400 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगी. इसको लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सूची को अंतिम रूप दिया. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग में अनुकंपा के आधार पर कुल 160 पद पर व 220 होमगार्ड के पद पर बहाली हेतु तथा अनुकंपा के आधार पर जन वितरण प्रणाली के 20 दुकान के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री सह प्रभारी मंत्री रेणु देवी 12 सितंबर को डॉ अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में 10.30 बजे पूर्वाह्न से वितरण करेंगी. शिक्षा विभाग अंतर्गत मृत सरकारी कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर विद्यालय लिपिक एवं परिचारी के पदों पर जिला अनुकंपा समिति द्वारा 160 आश्रितों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई . जिसमें विद्यालय लिपिक के लिए कुल 153 एवं विद्यालय के परिचारी पद के लिए कुल सात आश्रितों की नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई है. होमगार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत अंतिम रूप से 220 अभ्यर्थियों को नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई है. जबकि जन वितरण प्रणाली के दुकान के लिए अनुकंपा के आधार पर कुल 20 आश्रितों को लाइसेंस वितरित किया जायेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार व डीपीओ स्थापना रजनीश झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










