ePaper

बिहार में चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने जाता था प्रेमी, गांव वालों ने पकड़ा तो मंदिर में लगे हाथ करवा दी शादी

Updated at : 25 Jul 2024 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने जाता था प्रेमी, गांव वालों ने पकड़ा तो मंदिर में लगे हाथ करवा दी शादी

शादी के बाद प्रेमी युगल

बिहार के सिवान में एक प्रेमी युगल चोरी छिपे मिलता था. जब लड़की के घरवालों ने लड़के को मिलते हुए पकड़ा तो दोनों की शादी करवा दी.

विज्ञापन

सीवान के एक गांव में चोरी छुपे प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को जब प्रेमिका के परिजन ने पकड़ लिया तो लगे हाथ उसकी शादी भी करवा दी गयी. प्रेमिका के परिजन ने फौरन प्रेमी के परिजन से बात की और दोनों की शादी मंदिर में करवा दी. मामला घूरघाट मठिया व सिसवां कला गांव की है. इधर, इस बात की जानकारी मिलते ही प्रेमी युगल को देखने आसपास लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने कहा कि प्रेमी युगल पिछले कई दिनों से चोरी-छिपे मिल रहे थे. दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे. इसलिए दोनों की शादी करवा दी गई. हालांकि किसी प्रकार के विवाद की बात सामने नहीं आई है.

प्रेमी अक्सर मिलने जाता था, लड़की वालों ने करवा दी शादी

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घूरघाट मठिया गांव का रहने वाला एक युवक सिसवां कला गांव के एक युवती से प्रेम करता था. दोनों अक्सर छुप-छुप कर मिलते थे. इधर, प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके गांव पहुंच गया. जहां दोनों को एक साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद दोनों की सहमति पूछी गयी. युवक-युवती दोनों की रजामंदी के बाद गांव के ही मंदिर में शादी की रस्में पूरी करा दी गईं. इस दौरान युवक और युवती के परिजन सहित गांव के दर्जनों लोग मौजुद रहें.

ALSO READ: बिहार में यहां थाने के गेट पर लगी बाइक भी होती है गायब, मोटरसाइकिल चोरों ने पूरे शहर में मचाया है आतंक…

धीरे-धीरे प्यार में बदल गई दोस्ती

इधर, मंदिर में प्रेमी युगल की शादी की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई. दोनों प्रेमी युगल दूर के रिश्तेदार भी बताए गए हैं. पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों एक-दूसरे से चोरी छिपे मिलने लगे. प्रेमी युगल के पकड़े जाने के बाद दोनों के परिजन मंदिर में मौजूद हुए और फिर आपसी सहमति के बाद प्रेमी युगल की शादी कराई गई.

थानाध्यक्ष बोले…

प्रेमी की उम्र 24 वर्ष व प्रेमिका की उम्र 20 वर्ष बतायी जाती है. वहीं प्रेमी व प्रेमिका की शादी के संबंध में सिसवन के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है. किसी पक्ष से कोई आपत्ति नहीं की गई है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन