महिला मोर्चा गांवों में पहुंचायेगा सरकार का संदेश

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 15 Sep 2025 9:36 PM

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल के नेतृत्व में प्रवासी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीवान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल के नेतृत्व में प्रवासी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीवान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया. कार्यक्रम की शुरुआत राम जानकी मंदिर, महुआरी, भदौरा और पूरब टोला सहित कई पंचायतों में हुई. उत्तर प्रदेश से आई जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं के साथ चौपाल कर बैठक की.उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और महिलाओं के कल्याण से जुड़े केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया.वहीं, सीवान विधानसभा की प्रभारी चांदनी पांडे ने नीतीश सरकार की नारी सशक्तिकरण योजनाओं पर विशेष प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार की बेटियों को सुरक्षित वातावरण दिया है. पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया गया है. आज गांव-गांव की महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़ रही हैं.कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोनी आफताब, डिंपल देवी तथा महुआरी पंचायत के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन