मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के को दौरान मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jul 2024 9:01 PM
थानाक्षेत्र के कौसड गांव में हुई मारपीट के दौरान घायल पिता की रविवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई. जबकि घायल बेटे का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है. मृतक कौसड़ निवासी 47 वर्षीय राम बेनी राम हैं.
संवाददाता, रघुनाथपुर. स्थानीय थानाक्षेत्र के कौसड गांव में हुई मारपीट के दौरान घायल पिता की रविवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई. जबकि घायल बेटे का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है. मृतक कौसड़ निवासी 47 वर्षीय राम बेनी राम हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की अपराह्न में छह बजे की करीब में गांव में राम बेनी राम व महेश भगत के बीच विवाद हुआ. विवाद मारपीट में बदल गयी. इस दौरान हमले में राम बेनी राम व उनका पुत्र प्रिंस कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों के सहयोग से घायलों को रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी हालात को देख पटना रेफर कर दिया. जहाँ पर इलाज के दौरान रामबेनी राम की मौत हो गई.मौत की घटना की जानकारी पुलिस को लगने की साथ ही इस मामले में जुट गई है. पुलिस इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ली है. इस मामले में थाना प्रभारी इस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में लेते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है. पीड़ित व्यक्ति द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने पर कार्रवाई की जायेगी. फर्द बयान के लिए पुलिस पटना गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










