सीवान: जनता दरबार में पहुंचे 15 भूमि विवाद, 11 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

Author Ravindra Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
लोगो की फरियाद सुनते सीओ | Prabhat Khabar Network

लोगो की फरियाद सुनते सीओ | Prabhat Khabar Network

सीवान के रौंदा प्रखंड में भूमि विवादों के त्वरित निपटारे के लिए आयोजित जनता दरबार में 15 मामलों की सुनवाई हुई. 11 मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया, जबकि शेष 4 मामलों के लिए नोटिस जारी किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष न्याय दिलाना है.

विज्ञापन

Siwan News : दरौंदा प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण और थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं. कुल 15 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 11 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.

चार मामलों में जारी किया गया नोटिस

जनता दरबार में प्राप्त शेष चार मामलों में आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के लिए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया. अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए मामलों को जांच के लिए लंबित रखा.

त्वरित और पारदर्शी समाधान पर जोर

अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े. जनता दरबार में थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष मोहन कुमार, राजस्व कर्मचारी, डीईओ ब्रजेश राज सहित संबंधित फरियादी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Ravindra Kumar

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन