सीवान: पुलिस को देखकर भागे तीन युवक, एक गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मास्टर चाबी बरामद

Author Pankaj Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की बाइक से जा रहे तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही वे भागे, जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक और मास्टर-की बरामद हुई है.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान के गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जबकि उसके दो साथी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए. गिरफ्तार युवक के पास से मास्टर-की भी बरामद हुई है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सैदपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की बाइक से उस रास्ते से गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी.

पुलिस को देखते ही छोड़ दी बाइक

कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए. पुलिस को देखते ही तीनों बाइक छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए.

गिरफ्तार युवक के पास मिली मास्टर-की

गिरफ्तार युवक की पहचान सिसई उत्तर टोला गांव निवासी राजू कुमार प्रसाद के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने फरार साथियों की पहचान विशाल कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में की, जो उसी गांव के रहने वाले हैं. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मास्टर-की बरामद हुई.

चोरी की बाइक जब्त, फरार आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस ने मौके से बरामद बाइक को जब्त कर लिया है. प्रारंभिक जांच में बाइक चोरी की प्रतीत हो रही है. उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है. वहीं फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन