सीवान: बिजली के पोल से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

एक्सीडेंट का प्रतीकात्मक फोटो
सीवान के नबीगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Siwan Road Accident : लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के मूसेपुर गंडक नहर मार्ग स्थित पुल के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
ससुराल जाते समय हुआ हादसा
घायल की पहचान तेलिमापुर गांव निवासी मोहन मांझी के 35 वर्षीय पुत्र सुनील मांझी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह अपने गांव से बाइक से सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र स्थित सुंदरगांव स्थित ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान मूसेपुर गंडक नहर मार्ग पर उनकी बाइक अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी तेज थी कि सुनील मांझी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें लकड़ी नबीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
पुलिस जुटी जांच में
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण बाइक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










