मैरवा नगर में पीएम आवास योजना को लेकर जागरूकता प्रतियोगिता,विजेताओं को सम्मानित किया

Updated:
विज्ञापन
मैरवा के ईओ नेहा रानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित,  | Prabhat Khabar Network

छात्रों को सम्मानित करतीं ईओ | Prabhat Khabar Network

मैरवा नगर पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जन-जागरूकता अभियान के तहत निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिले के मैरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना के व्यापक जन-जागरूकता अभियान के तहत नगर पंचायत मैरवा की ओर से आयोजित निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी, नगर पंचायत चेयरमैन किसमती देवी और स्वच्छता पदाधिकारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.

विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नवका टोला, कन्या उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज तथा हरेराम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

पर्यावरण और आवास योजना रहे प्रतियोगिता के मुख्य विषय

चित्रकला प्रतियोगिता में मेरा प्यारा घर', 'जल ही जीवन है' और 'हरी-भरी धरती' विषय दिए गए. वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में 'प्रधानमंत्री आवास योजना में मेरा सपना, घर हो अपना' तथा 'प्लास्टिक : अभिशाप या वरदान' विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री आवास योजना और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे गए. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरेराम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज की अंजली कुमारी, साक्षी कुमारी और हसीना मलिक तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नवका टोला की रागिनी कुमारी, हिमांशी कुमारी और बिकी कुमारी को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

बच्चों के माध्यम से घर-घर पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बच्चों के माध्यम से समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ, हरित और विकसित भारत का सपना साकार होगा.

जागरूकता बढ़ाना था कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों में प्रधानमंत्री आवास योजना, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छ और हरित भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया.


विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन