सीवान: बंटी यादव हत्याकांड को लेकर बसंतपुर में निकला न्याय मार्च, निष्पष जांच व कार्रवाई की मांग

Author Amit singh|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

न्याय मार्च में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

बसंतपुर मुख्यालय में बंटी यादव हत्याकांड के विरोध में एक विशाल न्याय मार्च निकाला गया. प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

Bunty Yadav Murder Case : बसंतपुर पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड को लेकर शनिवार को बसंतपुर मुख्यालय में न्याय मार्च निकाला गया. पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय के नेतृत्व में आयोजित मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और घटना की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यालय की सड़कों पर निकला न्याय मार्च

न्याय मार्च की शुरुआत नवनिर्मित जिला परिषद मार्केट से हुई. मार्च में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर एनएच-227ए, पोस्ट ऑफिस मोड़, पुरानी बाजार, थाना रोड और सब्जी मंडी होते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तक पहुंचे. इसके बाद मार्च गांधी आश्रम पहुंचकर संपन्न हुआ.

न्याय की मांग को लेकर की नारेबाजी

मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बंटी यादव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. अंत में जिला परिषद मार्केट परिसर में विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ.

बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल

न्याय मार्च में राजद नेता अशोक राय, पैक्स अध्यक्ष प्रेमशंकर राय, गणेश राय, रंजीत कुमार, कुदरत अंसारी, विक्रांत यादव, जयराम यादव, सोनू यादव, रामजी राय, विशाल सिंह, मनोज श्रीवास्तव, बालेश्वर राय, बिकू सिंह, मंजीत यादव, संजीत कुमार गुप्ता, शुभम कुमार, सुधांशु कुमार, विकास बाबा, डीडू बाबा, सेतू सिंह, अनुराग कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन