बिहार बंद में घायल तीन युवक कल राहुल गांधी से मिलेंगे, सीवान फायरिंग की देंगे जानकारी

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलने जाते हुवे

सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई पुलिस फायरिंग में घायल हुए तीन युवक जल्द ही दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. वे उन्हें घटना की पूरी जानकारी देंगे. इस मुलाकात से कांग्रेस पार्टी सीवान की घटना पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी.

विज्ञापन

Siwan Firing: बिहार बंद के दौरान सीवान में हुई झड़प और पुलिस फायरिंग में घायल हुए तीन युवक गुरुवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. प्रस्तावित मुलाकात गुरुवार दोपहर में होगी. इस दौरान युवक सीवान में हुई घटना और पुलिस फायरिंग के संबंध में राहुल गांधी को विस्तृत जानकारी देंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर के शेख मोहल्ला निवासी मोहम्मद आरिफ, दरौली प्रखंड के डुमरहर निवासी बुलेट कुमार गौड़ और उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी आकाश कुमार बिहार बंद के दौरान सीवान में हुई झड़प और फायरिंग में घायल हुए थे. इनमें सीवान निवासी मोहम्मद आरिफ और बुलेट कुमार गौड़ बुधवार को सीवान रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. वहीं, रायबरेली निवासी आकाश कुमार अपने घर से सीधे नई दिल्ली पहुंचेंगे.

पुलिस कार्रवाई और फायरिंग की देंगे जानकारी

मुलाकात के दौरान घायल युवक घटना के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई, फायरिंग और उसके बाद उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में राहुल गांधी को जानकारी देंगे. वहीं, जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता अरविंद यादव भी गांधी मैदान में हुए लाठीचार्ज की घटना के संबंध में अपना पक्ष रखेंगे.

पार्टी नेतृत्व को घटना की जानकारी देने का दावा

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, मुलाकात का उद्देश्य बिहार बंद के दौरान सीवान में हुई घटनाओं की वास्तविक स्थिति से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराना है. घायलों द्वारा घटना से जुड़े अपने अनुभव और पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी साझा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन