सीवान में अपार आईडी निर्माण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश, छात्रों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक करते डीएम

सीवान के जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग की योजनाओं और लंबित कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में शिक्षकों के वेतन भुगतान, स्थानांतरण और छात्र आईडी निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

सीवान: शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा को लेकर बुधवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों, योजनाओं और विद्यालयों में संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी लंबित मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान को शीघ्र निबटाने का निर्देश

बैठक में सबसे पहले शिक्षकों के वेतन भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गयी. इस दौरान लंबित वेतन भुगतान के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि किसी भी शिक्षक का वेतन अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए. संबंधित पदाधिकारी आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करें.

स्थानांतरण और अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में तेजी लाने को कहा

शिक्षकों के स्थानांतरण से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने नियमानुसार स्थानांतरण संबंधी मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा. वहीं अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निबटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए अनावश्यक विलंब से बचना होगा.

अपार आईडी निर्माण में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

बैठक में छात्र-छात्राओं के अपार आईडी निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने जिले में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाने का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. इसके लिए विद्यालय स्तर पर नियमित अनुश्रवण करने और कार्य में तेजी लाने को कहा गया.

छात्रों को समय पर मिले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

छात्र-छात्राओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि के भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. भुगतान से जुड़े लंबित मामलों को चिह्नित कर शीघ्र निष्पादित करने को कहा.

आदर्श विद्यालयों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

बैठक में जिले के सभी आदर्श विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी. डीएम ने योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को इसका समुचित लाभ दिलाने पर जोर दिया. विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

विद्यालयों में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए कमरा उपलब्ध कराने का निर्देश

इसके अलावा विद्यालयों में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए आवश्यकतानुसार कमरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. डीएम ने विभागीय समन्वय के साथ विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने को कहा.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त अमियाभ सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, सभी डीपीएल, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, आदर्श विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा बीएसईआईडीसी के कनीय अभियंता मौजूद थे.

डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिक्षा विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण करने तथा लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन