बड़हरिया पैक्स चुनाव परिणाम 2026, भोपतपुर में विजय कुमार सिंह समेत चार अध्यक्ष निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारसनाथ सिंह को प्रमाणपत्र सौंपते बीडीओ संदीप कुमार

बड़हरिया प्रखंड के चार पैक्सों में मंगलवार को मतदान के बाद मतगणना हुई, जिसके नतीजे अब घोषित कर दिए गए हैं. भोपतपुर, दीनदयालपुर, रसूलपुर और सुंदरपुर पैक्सों के नए अध्यक्षों के नाम सामने आ गए हैं. इसके साथ ही विभिन्न पैक्सों के प्रबंधकारिणी सदस्यों के नाम भी जारी किए गए हैं.

विज्ञापन

Barharia PACS Election: बड़हरिया प्रखंड के चार पैक्स भोपतपुर, दीनदयालपुर, रसूलपुर और सुंदरपुर में मंगलवार को मतदान के बाद देर शाम मतगणना हुई. मतगणना पूरी होने के बाद सभी चारों पैक्सों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित कर दिये गये. भोपतपुर पैक्स से विजय कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए. वहीं दीनदयालपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर पूर्व मुखिया पारसनाथ सिंह, सुंदरपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर शत्रुघ्न पांडेय और रसूलपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार निर्वाचित हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

भोपतपुर पैक्स में ये सदस्य हुए निर्वाचित

भोपतपुर पैक्स प्रबंधकारिणी सदस्य के रूप में अंकित कुमार, चिंता कुमारी, रमेश कुमार, रूबी देवी, व्यास प्रसाद, रिंकु देवी, श्यामलाल प्रसाद और सोहागनी देवी निर्वाचित हुए.

दीनदयालपुर पैक्स में आठ सदस्य निर्वाचित

दीनदयालपुर पैक्स प्रबंधकारिणी सदस्य के रूप में गायत्री देवी, माधव गिरि, संतोष प्रसाद, मुन्नी देवी, गतिलाल प्रसाद, शिवकुमारी देवी, बिपेंद्र सिन्हा और रजनीश कुमार निर्वाचित हुए.

रसूलपुर पैक्स में 11 सदस्यों ने हासिल की जीत

रसूलपुर पैक्स प्रबंधकारिणी सदस्य के रूप में कुसुम देवी, नागेंद्र राम, सुभांती देवी, ललिता देवी, जीतेंद्र साह, जवार मियां, जरीना खातून, देवांती देवी, लालबाबू प्रसाद, रामजी सिंह और शेख निजामुद्दीन निर्वाचित हुए.

सुंदरपुर पैक्स में नौ सदस्य निर्वाचित

सुंदरपुर पैक्स प्रबंधकारिणी सदस्य के रूप में उषा कुमारी, निर्मला देवी, रामसागर सिंह, मिथिलेश चौहान, ललिता कुमारी, अनीता देवी, अशोक कुमार, दौलत सिंह और संगीता देवी चुनी गयीं.

माधोपुर और चौकीहसन में निर्विरोध हो चुका है चुनाव

माधोपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पांडेय और चौकीहसन पैक्स अध्यक्ष पद पर विद्यावती देवी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड 5 साल बढ़ा, बेगूसराय में इंडस्ट्रियल एरिया और सीतामढ़ी में ROB मंजूर, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन