ePaper

तीन दिवसीय हड़ताल पर गये आवास सहायक

Updated at : 24 Jun 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय हड़ताल पर गये आवास सहायक

अपनी 16 सूत्री मांगों लेकर आवास कर्मी,आवास सहायक, लेखा सहायक एवं ग्रामीण आवास पर्यवेक्षकों ने संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले गांधी मैदान में तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गये. हड़ताल के दौरान सभी ग्रामीण आवास सहायकों ने जमकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान.अपनी 16 सूत्री मांगों लेकर आवास कर्मी,आवास सहायक, लेखा सहायक एवं ग्रामीण आवास पर्यवेक्षकों ने संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले गांधी मैदान में तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गये. हड़ताल के दौरान सभी ग्रामीण आवास सहायकों ने जमकर प्रदर्शन किया. हड़ताल पर बैठे आवास कर्मियों का साफतौर पर कहना है कि हमारा मानदेय बढ़ाया जाये और स्थायी किया जाये. कहा कि सरकार और प्रशासन हम लोगों पर दबाव बना रही है और हर तरह के काम हमसे करवा रही है. मगर हमारी मानदेय नहीं बढ़ा रही है. उन लोगों ने यह भी कहा कि अभी हम तीन दिवसीय हड़ताल पर है अगर सरकार हमारी बात नहीं मानी तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. आवास सहायकों का 16 सूत्री मांगो में अल्प मानदेय में कार्य कर रहे कर्मियों का मानदेय सम्मान जनक करने एवं सेवा स्थायीकरण करने की मांग, विगत 20 महीने से मानदेय पुनरीक्षण समिति द्वारा अब तक पुनरीक्षण के संबंध में निर्णय, आवास सहायकों का न्यूनतम मजदूरी से भी कम मानदेय में कार्य करने को बाध्य सहित अन्य मांगे शामिल हैं. मौके पर जितेंद्र कुमार ,मनोज कुमार, विकास कुमार ,नितेश्वर कुमार ,विकास कुमार सिन्हा,राकेश कुमार रजक ,अनूप कुमार राम, गौरीशंकर राम, आनंद लाल राम, मृत्युंजय कुमार यादव, उपेंद्र यादव, अरविंद कुमार ,अमित मिश्रा ,विवेक कुमार, दिग्विजय कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन