पकवलिया ढाला पर फोर लेन आरओबी को मिली मंजूरी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 02 Sep 2025 9:36 PM

विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने सीवान-जीरादेई खंड पर समपार संख्या-93 (किमी. 388/8-9) पकवलिया ढाला पर 4 लेन रोड ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है.इस परियोजना की कुल लागत 101.2467 करोड़ रुपये है. इसके अतिरिक्त, स्थानीय जनता की सुविधा के लिए 6.12 करोड़ रुपये की लागत से एक लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण भी किया जायेगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. रेल मंत्रालय ने सीवान-जीरादेई खंड पर समपार संख्या-93 (किमी. 388/8-9) पकवलिया ढाला पर 4 लेन रोड ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है.इस परियोजना की कुल लागत 101.2467 करोड़ रुपये है. इसके अतिरिक्त, स्थानीय जनता की सुविधा के लिए 6.12 करोड़ रुपये की लागत से एक लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण भी किया जायेगा. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-छपरा दोहरीकृत और विद्युतीकृत खंड पर स्थित यह समपार अत्यंत व्यस्त है, जहां ट्रेन व्हीकल यूनिट 3,73,326 के उच्च घनत्व को देखते हुए और जनआकांक्षाओं को ध्यान में रखकर इस रोड ओवर ब्रिज के निर्माण को स्वीकृति दी गई है. यह समपार मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर स्थित है, और इसके बनने से सीवान से सिसवन होते हुए मैरवा तक सड़क मार्ग से आवागमन में काफी सहूलियत होगी.वर्तमान में इस समपार पर फाटक बंद होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे असुविधा होती है. 4 लेन रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास के निर्माण से न केवल जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि आवागमन में समय की भी बचत होगी. इस परियोजना से सीवान नगर में निर्बाध सड़क परिवहन सुनिश्चित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन